घर में घुसे जहरीले कोबरा सांप का रेस्क्यू कर जंगल में छोडा
भारत सागर न्यूज़/देवास। संस्था अभिरंग के सदस्य शहरभर में विभिन्न माध्यमों से जनसेवा का कार्य कर रही है। संस्था सदस्य ने अपनी जनसेवा के कार्य को आगे बढाते हुए एक जहरीले सांप को पकडा। बीमा अस्पताल के पास स्थित एक मकान में एक जहरीला कोबरा दिखा। जिसकी सूचना संस्था के सदस्य शिवराज सिंह चौहान को दी। शिवराज तुरंत मौके पर पहुंचे और जहरीले कोबरा को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर पकडा। शिवराज अपना एक यूट्यूब पर चैनल भी चलाते हैं।
संस्था अभिरंग के सदस्य शिवराज सिंह ने बताया कि यह सांप भारत का सबसे जहरीला सांप है। जिसके काटने से आदमी लगभग 25 से 30 मिनट में मर जाता है। शिवराज ने बताया की ठीक समय पर इलाज न मिल पाने के कारण व्यक्ति की मौत भी हो जाती है। इस सांप के काटने से भारत में मरने वालों का आंकड़ा 35 हजार से भी ज्यादा होता है। सांप को रेस्क्यू कर पुन: जंगल में छोड़ दिया गया। उक्त जानकारी संस्था अध्यक्ष बसंत वर्मा ने दी।
.png)

Comments
Post a Comment