श्री परशुराम जन्मोत्सव मनाने को घर-घर जाकर आमन्त्रण देने का कार्य पूर्ण

  • ब्राह्मण समाज में उत्साह का माहौल


भारत सागर न्यूज़/भौरासा निप्र/चेतन यादव। श्री परशुराम जन्मोत्सव 10 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा,नगर व आस पास के ग्रामीणजन सहित देवास के सैकड़ों समाजजन शामिल होंगे ! 
सुबह अभिषेक,पूजन व महाआरती, दोपहर 2.30 बजे बाइक रैली तथा शाम 4 बजे विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी ! सृष्टि के पालनहार परमपिता परमेश्वर भगवान श्री विष्णु जी के छटे अवतार, शास्त्र व शस्त्र के ज्ञाता, शौर्य के प्रतीक ब्राह्मणों के आराध्य चिरंजीव भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया ब्राह्मण समाज द्वारा इस वर्ष भी पूरे भक्तिभाव से मनाया गया। एक दिवसीय जन्मोत्सव मनाने को लेकर समाज के ब्राह्मण सेवक संघ द्वारा गत 10 दिनों से घर घर जाकर समाजबन्धुओं को आमन्त्रण पत्र देने का कार्य किया जा रहा था, मंगलवार को ग्राम कराड़िया, अगेरा, दौलतपुर, खेड़ा खजुरिया में समाजबन्धुओं को आमन्त्रण पत्र देकर आमन्त्रण देने का कार्य पूर्ण हुआ। गत दिनों ब्राह्मण सेवकों द्वारा सोनकच्छ, साँवेर, भौंरासा, कुलाला, धारुखेड़ी, गंधर्वपुरी, पीपलरावा, चौबारा जागीर, घट्टिया भाना, बक्सु पीपल्या,आम गुराड़िया, मुण्डला आना फावड़ा, अरनिया जागीर,पोलाय जागीर, कुमारियाराव, बीसाखेड़ी, मानसा, एनाबाद, सहित अन्य गाँवों में भ्रमण कर समाजबन्धुओं को घर घर जाकर आमन्त्रण पत्र सौपें गए। इस दौरान भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव मनाने को लेकर समाजजनों में काफी उत्साह देखा गया।
भौंरासा नगर भ्रमण पर ब्राह्मण सेवकों द्वारा यहां समाज के वरिष्ठ नगर पंचायत अध्यक्ष नगर परसाई पं संजय जी जोशी, समाजसेवी अभय देव नागर, पत्रकार मनोज शुक्ला, धर्मेन्द्र पाठक राहुल बंड सहित अन्य समाजजनों को आमंत्रण पत्र सौंपें गए। इस अवसर पर नगर परसाई पँ जोशी ने जन्मोत्सव में हर संभव मदद करने का वचन दिया।
घर घर जाकर आमन्त्रण पत्र सौपने वाले ब्राह्मण सेवक संघ के राजेश रमाशंकर शर्मा,मनीष जोशी, शैलेन्द्र शर्मा, दिलीप पण्डया, बालकृष्ण शर्मा, पिंकेश उपाध्याय, गुडडू शर्मा, प्रवीण त्रिवेदी, अशोक शर्मा, पं जितेन्द्र जोशी, कुलदीप शर्मा, राजेश शर्मा साँवेर, नरेश उपाध्याय, अशोक दुबे, तरुण शर्मा आदि शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा