मोटर सायकल से कट मारने की बात पर हुआ विवाद, धारदार हथियारों से किया हमला
भारत सागर न्यूज़/देवास। नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेरूगढ में मोटर सायकल से कट मारने की बात को लेकर जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बड गया कि आरोपियों ने एक पक्ष के लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। बडा बाजार भेरूगढ निवासी विक्रम सिंह ठाकुर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि खारी बावडी में दुग्ध की डेयरी संचालन करते है। दिनांक 06.05.2024 को उनके भतीजे रविन्द्र का सोनू फुल वाला निवासी भैरूगढ के साथ मोटर सायकल से कट मारने की बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मोहल्ले वालो ने समझा दिया था और सभी अपने अपने घर चले गये थे। उसी बात को लेकर दिनांक 07.05.2024 को रात करीब 10.30 बजे मेरे भाई भारत व परिवार के अन्य सदस्य घर पर ही थे। तभी सोनू अपने साथियों के साथ सफेद रंग की गाडी से आया और अपनी गाडी खेडापति मंदिर भैरूगढ़ के सामने खड़ी की। सोनू हाथ में चाकू, गोलू के हाथ में तलवार, अंशु, मोंटू, शम्भू व अन्य साथी लाठी डण्डे लेकर आये और मेरे घर के बाहर खड़े होकर गंदी गांलिया दी। घर के बाहर पड़ी ईटो से दरवाजा तोडकर घर के अन्दर जबरदस्ती घुस आये और मेरे भाई भारतसिह से बोले की तेरा लडका रविन्द्र कहा है। भारत ने कहा कि वह काम से बाहर गया हुआ है।
इतने में मेरे भाई भारत सिंह पर सोनू ने चाकू से, गोलू ने तलवार से, अंशू ने लठ से, मोन्टू व शम्भू एवं उनके साथियों ने धारदार हथियार से एक मत होकर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। जिससे उनकी दाहिनी आंख, पेट और सिर पर चोट लगी है। परिवार के सदस्य भतीजा इंद्रजीत, भतीजी पायल, भाभी संगीता बीच बचाव करने आए आरोपियों ने इद्रजीत सिंह के साथ चाकू व ल_ से मारपीट की। जिससे इंद्रजीत और मुझे भी चोट आई है। उक्त आरोपियों ने घर के अंदर भी तोडफोड की। शिकायतकर्ता ने बताया कि घायल हुए मेरे बडे भाई भारत सिंह, भतीजे इंद्रजीत व परिवार के अन्य सदस्य का इलाज महात्मा गांधी जिला अस्पताल में चल रहा था, लेकिन गंभीर स्थिति होने के कारण इंदौर बॉम्बे अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। सभी आरोपियो पर 302 जैसी गंभीर धाराएं पहले से ही लगी हुई है। पुलिस ने विक्रम सिंह ठाकुर की शिकायत पर आरोपी सोनू, गोलू, अंशु, मोंटू, शंभु एवं अन्य के खिलाफ धारा 307, 452, 294, 323, 324, 427, 506, 147, 148, 149 में प्रकरण दर्ज किया है।

Comments
Post a Comment