नन्हें बच्चों ने निकाली मतदान के प्रति जागरूकता रैली
भारत सागर न्यूज/देवास। ड्रीम इंडिया स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा लोकसभा मतदान के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। स्कूल के बच्चों ने एक छोटा सा प्रयास किया, जिसमें स्कूल के विद्यार्थी, शिक्षक एवं बीएलओ मेडम श्रीमती ज्योति सोलंकी ने जागरूकता रैली की रूपरेखा तैयार कर सहभागिता की। रैली राजाराम नगर स्थित स्कूल से प्रारंभ होकर विजयनगर, मुखर्जी नगर, राजाराम नगर होते हुए पुन: स्कूल पहुंची। बच्चों ने घर-घर जाकर मतदान के लिए नारों द्वारा आग्रह किया। मतदान के लिए प्रेरित किया। आभार प्राचार्य नमन चतुर्वेदी ने माना।
3

Comments
Post a Comment