500 रूपए प्रतिवर्ष की वृद्धि एवं सेवानिवृत्ति पर एक लाख रूपए दिए जाने के आदेश का आज तक नही हुआ पालन

- मप्र कोटवार संघ के बैनर तेल कोटवारों ने कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन





भारत सागर न्यूज/देवास। मप्र शासन द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार कोटवारों के हित में कई आदेश पारीत हुए थे। उक्त आदेशों का पालन मप्र के कई जिलों में किया जा रहा है। वहीं देवास जिले में कोटवारों को आदेशों का लाभ नही मिल पा रहा है। जिलाध्यक्ष अम्बाराम मालवीय ने बताया कि मप्र कोटवारों को मासिक पारिश्रमिक में वित्त विभाग से परामर्श अनुसार 500 रूपए प्रतिवर्ष की वृद्धि किए जाने सहित अन्य आदेशों का पालन शीघ्र किए जाने की मांग को लेकर मप्र कोटवार संघ ने कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि प्रदेश के कोटवारों को राज्य शासन द्वारा पारिश्रमिक मेें वित्त विभाग से परामर्श के अनुसार 500 रूपए प्रतिवर्ष वृद्धि किए जाने के आदेश हुए थे। उक्त आदेश का पालन प्रदेश के कुछ जिलो में किया जा रहा है। वहीं देवास जिले के कोटवारों को परामर्श अनुसार 500 रूपए प्रतिवर्ष  का लाभ आज दिनांक तक नही मिल पाया है।


देवास जिले में सभी तहसीलों में वित्तीय वर्ष 2024-25 दिनांक 1 अप्रैल 2024 से पारिश्रमिक 8500 रूपए प्रदाय किए जाने थे, जो कि अभी तक नही दिए गए है। कोटवारों को सेवामुक्त होने पर एक लाख रूपए की राशि दिए जाने के आदेश वर्ष 2023 में हुए थे। 30 अक्टूबर 2023 से सेवानिवृत्त हुए कोटवारों को एक लाख रूपए की राशि नही का लाभ आज दिनांक तक नही मिला है। कोटवारों को शासन द्वारा सीयूजी मोबाइल सिम व रिचार्ज करने के आदेश भी दिए गए थे,  लेकिन देवास जिले में आदेश का पालन नही हो पाया है। 


वहीं कोटवार संघ की मांग है कि कोटवार की सेवानिवृत्ति होने पर उसके वारिश की नियुक्ति की जाए। कोटवारो को अब तक स्वास्थ्य बीमा और परिवार की बहन बेटियों को लाडली बहना योजना का लाभ नही मिला है, उक्त योजना का लाभ शीघ्र दिया जाए। प्रदेश सहित जिलेभर में कोटवारों को दी गई सेवाभूमि को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सीमांकन कराया जाकर उसका मालिकाना हक दिया जाए। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में अतिरिक्त कोटवार का समाप्त किए गए पद को यथावत रखा जाकर उसके ही वारिश की नियुक्ति की जाए। ज्ञापन के दौरान जिला सचिव संतोष शर्मा, नागुसिंह पचलानिया, प्रेमनारायण जाट, शाबिर खान, अशोक, मोहनलाल रजापुर, जुगल किशोर, शंकरलाल धोलपुरिया, चंदर पोरवाल सहित जिले के कोटवार बडी संख्या में उपस्थित थे।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा