प्रदेशव्यापी वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत श्री ओम ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया पौधारोपण


 

भारत सागर न्यूज/देवास। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष मधुसूदन मिश्र के मार्गदर्शन एवं श्रीमती अभिलाषा एन. मवार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास के निर्देशन में 29 जून को ओम सांई विहार कॉलोनी स्थित श्री ॐ ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 51 बेलपत्र के पौधे रोपित किये गये। श्रीमती अभिलाषा एन. मवार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास ने बताया कि बिगडते पर्यावरण संतुलन एवं शहर को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगातार पौधारोपण किया जा रहा। 


                            


                                      इस अवसर पर अभिषेक गौर पंचम जिला न्यायाधीश देवास, मनीष ठाकुर प्रथम जिला न्यायाधीश देवास, डॉ. रविकांत सोलंकी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवास, रश्मि खुराना व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड देवास, जिला विधिक सहायता अधिकारी देवास रॉबिन दयाल एवं श्रीजी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सेवा समिति अध्यक्ष रुक्मणी परमार, उपाध्यक्ष सचिव घनश्याम मोदी उपस्थित थे। साथ ही परमपिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बीके प्रेमलता, मनीषा, बीके विवेक धवले, चंद्रकांत नीमा, कैलाश राव कदम, राजेश भाटिया, मीनू भाटिया के संयुक्त तत्वावधान में मंदिर प्रांगण में बेलपत्र के पौधे दर्शनार्थियों को वितरित किए।





Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन