विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने सपरिवार किया पौधारोपण

  • पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण की कलेक्टर ने नागरिकों से की अपील



भारत सागर न्यूज/सीहोर - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह कलेक्टर परिसर में पुत्र रणंजय तथा पुत्री समृद्धि के साथ वृक्षारोपण किया । उन्होंने आम, जामुन तथा कटहल के पौधे लगाए। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जिलेवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए एक पेड़ अवश्य लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर वर्षा के साथ आई ठंडक ने प्राकृतिक रूप से पौधारोपण के लिए मौसम को भी अनुकूल बना दिया है । उन्होंने जिले के नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पौधरोपण करने के साथ ही पौधे की सुरक्षा करने का संकल्प लेने की अपील की है।


उन्होंने कहा कि पौधरोपण करना एवं उसकी रक्षा करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। पौधे जब बड़े होते हैं, तो फल, फूल एवं छाया सहित जीवन जीने के लिए ऑक्सीजन देते हैं। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक नागरिक का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। हमारे आने वाली पीढ़ी के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण को बचाना हम सबकी महती जिम्मेदारी है। पौधे लगाकर हम अपने वर्तमान के साथ ही भविष्य को भी संरक्षित करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा