कुमावत समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ

 


भारत सागर न्यूज/भौरासा/चेतन यादव। भारतीय कुमावत क्षत्रिय महासभा एवं कुमावत पंच भौंरासा के तत्वावधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ ! जिला मीडिया प्रभारी सुरेश कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माता सती के पूजन अर्चन से की। अतिथियों का स्वागत जिला अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमावत,जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमावत, सोनकच्छ तहसील अध्यक्ष अमरसिंह कुमावत, नगर अध्यक्ष विजय कुमावत, जिला महामंत्री प्रदीप कुमावत, दिलीप कुमावत ने किया। शब्दों से स्वागत जिला संगठन मंत्री शेखर कुमावत ने किया। राष्ट्रीय महामंत्री सूरजमल कुमावत ने महासभा का संक्षिप्त परिचय करवाया। प्रदेश अध्यक्ष लीलाधर दोराया, निर्वाचन अधिकारी राजेश टिकोलिया, नंदकिशोर कुमावत, उज्जैन धर्मशाला उपाध्यक्ष मुन्नालाल जी कुमावत, मांगीलाल जी कुमावत ने कक्षा दसवीं में 75% से अधिक अंक लाने वाले बच्चों का सम्मान किया। सोनकच्छ विधानसभा के विधायक डॉ राजेश सोनकर जी ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए इसी पथ पर अग्रसर रहने और इसी तरह समाज का मान बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। संरक्षक मनीष कुमावत ने बताया कि इस समारोह में 2021 के बाद नियुक्त शासकीय कर्मचारीयों का भी सम्मान किया गया इसमें विशेष रूप से एसडीओ रामरतन चौधरी,दंत चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नेहा कुमावत, नोटरी एडवोकेट मुकेश रोइवल, आदि को सम्मानित किया गया। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर हीरालाल कुमावत, युवा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश देतवाल, इंदौर जिला अध्यक्ष मनीष चोरमा तहसील अध्यक्ष श्री राम कुमावत ने कक्षा 12वीं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। 




मंच प्रबंधन प्रदेश जनगणना मंत्री श्री राम कुमावत, सचिन कुमावत,सुनील कुमावत ने किया। जिला कोषाध्यक्ष कन्हैया कुमावत ने कहा कि इस समारोह में समाज के जनप्रतिनिधियों का भी विशेष सम्मान किया गया जिसमें जनपद उज्जैन से जनपद सदस्य सत्यनारायण कुमावत व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संतोष कुमावत आदि उपस्थित रहे। महिला मंडल को संचालित करने वाली बहन हेमलता कुमावत व सीमा कुमावत का सम्मान भी इसी मंच से किया गया। राष्ट्रीय कवि शुभम कुमावत( स्वराज ) ने संस्कृति के संरक्षण व समाज में आई कुरीतियों को दूर करने के उपाय बताते हुए ओज और सही इतिहास पढ़ने के लिए कविताएं सुनाई। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन कुमावत ने किया। समारोह में उपस्थित मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर, मंडल महामंत्री संजय यादव,नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी, उपाध्यक्ष जय सिंह राणा, पार्षद गण, विभिन्न समाज के पदाधिकारी, रोटरी क्लब के सदस्य गणों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। अंत में आभार समाज सचिव निरंजन कुमावत ने माना और समाज जनों ने भोजन प्रसादी का आनंद लिया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा