धर्मशाला निर्माण को लेकर जायसवाल सर्ववर्गीय कलाल समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक बैठक सम्पन्न
भारत सागर न्यूज़/देवास। जायसवाल सर्ववर्गीय कलाल समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की वार्षिक साधारण सभा उज्जैन रोड बायपास कालूखेडी स्थित नवनिर्मित जायसवाल समाज धर्मशाला में सम्पन्न हुई। साधारण सभा का शुभारंभ जायसवाल समाज के आराध्य देव श्री सहस्त्रबाहु भगवान के चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलन कर किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरिओम शिवहरे इंदौर एवं बसंत जायसवाल इंदौर थे। अध्यक्षता ओमप्रकाश जायसवाल ने की। स्वागत भाषण प्रफुल्ल जायसवाल ने दिया। ट्रस्ट के वार्षिक आय-व्यय का लेखा जोखा सचिव सुरेश जायसवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने कहा कि अभी तक समाज की धर्मशाला में 8800 स्क्वेयर फीट का एक हाल का निर्माण हुआ है ये निर्माण एवं आगामी योजना मेें 8500 स्क्वेयर फीट प्रथम मंजिल के निर्माण के लिए सभी समाजजनों को आगे आकर निर्माण कार्य को सम्पन्न करवाना है। ट्रस्ट में वर्तमान में 65 लाख रूपए का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने समिति एवम सभी पदाधिकारियों का आभार धन्यवाद प्रेषित किया ।पूर्व में 102 सदस्य ट्रस्टी है। वर्तमान में 1 लाख 51 हजार रूपए की राशि देकर 30 नए ट्रस्टी बने है।
बैठक में उपस्थित नए ट्रस्टीयो का स्वागत सम्मान किया गया।आज इस बैठक में नरेन्द्र जायसवाल, बद्रीलाल जायसवाल (काका),मदनलाल जायसवाल विनोद जायसवाल ने कक्ष निर्माण हेतु पांच-पांच लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की है। अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने सभी समाजजनों से अपेक्षा की है कि आगामी सिंहस्थ के पूर्व उक्त धर्मशाला का सम्पूर्ण निर्माण करवाकर धर्मशाला को समाजसेवा हेतु समाज जनों को उपलब्ध कराना मेरा लक्ष्य है। बैठक का सफल संचालन संतोष जायसवाल ने किया एवं आभार ट्रस्ट के वरिष्ठ नरेन्द्र जायसवाल ने माना। बैठक में प्रमुख रूप से राजेन्द्र जायसवाल, शिवनारायण जायसवाल, अश्विनी जायसवाल, भंवरलाल जायसवाल, अशोक जायसवाल, विष्णु जायसवाल , चिंतामन जायसवाल,बसंत जायसवाल सोनकच्छ, गौरी शंकर जायसवाल, बाबूलाल जायसवाल टिगरिया,जायसवाल, मनीष जायसवाल, सुभाष जायसवाल ओमप्रकाश जायसवाल तरुण जायसवाल,रौनक जायसवाल , सहित समाजजन, कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment