स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप युवा पीढ़ी के प्रेरणा स्त्रोत हैं- बैस

  • नगर जनहित सुरक्षा समिति ने महाराणा प्रताप की जयंती पर किया माल्यार्पण



भारत सागर न्यूज/देवास। महाराणा प्रताप साहस, वीरता और अटूट देशभक्ति के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने मुगल बादशाह अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की। अकबर के विरूद्ध हल्दीघाटी की प्रसिद्ध लड़ाई लड़ी, जिसमें उन्होंने साहस, वीरता और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। वे युवा पीढ़ी की प्रेरणा स्त्रोत हैं। हमें उनके बताए रास्तों पर चलकर देशहित में अपना योगदान देना चाहिए।


त्याग, बलिदान, अदम्य साहस व स्वाभिमान के प्रतीक महान यौद्धा महाराणा प्रताप की जयंती पर भोपाल चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान यह बात नगर जनहित सुरक्षा समिति के अनिलसिंह बैस ने कही। जयंती पर समिति सदस्यों ने माल्यार्पण किया व जयकारे लगाए। सुबह समिति सदस्यों ने प्रतिमा स्थल की सफाई की और इसके बाद माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सभी ने जल संरक्षण की शपथ भी ली। समिति के विनोदसिंह गौड़, विजयसिंह तंवर, सुनीलसिंह ठाकुर, सुभाष वर्मा, राजेंद्रसिंह गौड़, सुरेश रायकवार, तकीउद्दीन काजी, विजय चौधरी, उमेश राय, अनूप दुबे, सचिन वर्मा, अंशुल नागर, विवेक कुशवाह आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा