जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत - श्री सोलंकी




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र से 480000 हजार से ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा है कि यह जानता के अटूट विश्वास एवं चुनाव प्रचार में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम की जीत है । मतों की गिनती शुरू होने के साथ ही श्री सोलंकी ने देवास की प्रसिद्ध टेकरी पर मां तुलजा भवानी, चामुण्डा माता के दर्शन पूजन के पश्चात कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ते देश एवं विगत 5 वर्षो में लोकसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों, जनसेवा पर जनता ने भरोसा जताया है।




कार्यकर्ताओं ने करीब ढाई महीने तक भीषण गर्मी में अथक परिश्रम करते हुए चुनाव प्रचार में दिन रात मेहनत की । सनातनी राष्ट्रवादी साथियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ । लोकसभा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत इसी का परिणाम है । आगामी 5 वर्षो के दौरान मेरे द्वारा सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र में विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस वादे के साथ मैं जानता जनार्दन, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले साथियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं।  





Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा