भविष्य से भेंट कार्यक्रम अंतर्गत जिला अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों से किया संवाद
भारत सागर न्यूज/देवास। स्कूल चले हम अभियान अंतर्गत तीन दिवसीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत तृतीय दिवस जिले के समस्त जिला अधिकारियों ने जिले की विभिन्न शालाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद करने के साथ भविष्य से भेंट कार्यक्रम में सहभागिता की। कलेक्टर ऋषव गुप्ता, जिला पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, डीएफओ प्रदीप मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, डिप्टी कलेक्टर संजीव सक्सेना, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा, एसडीएम देवास बिहारी सिंह सहित जिले के 118 जिला एवं अनुभाग स्तर के अधिकारियों ने जिले के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर भविष्य से भेंट कार्यक्रम अंतर्गत बच्चों से संवाद करने के साथ बच्चों को प्रोत्साहित किया।
विद्यालयों में भविष्य से भेंट कार्यक्रम में जिला अधिकारियों द्वारा सहभागिता की गई। संवाद व प्रोत्साहन से बच्चों को शिक्षा में प्रोत्साहन मिलने के साथ, व्यक्तित्व निखार एवं बच्चों के भविष्य निर्माण में सहायता मिलेगी। जिससे बच्चे आने वाले कल में अपने समाज, प्रदेश और देश को विश्व क्षितिज पर गौरवान्वित करेंगे। समस्त जिला अधिकारियों की शालाओं में उपस्थिति शिक्षकों के मनोबल बढ़ाने में भी सहायक होगी।
जिला अधिकारियों की शालाओं में उपस्थिति के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा उत्साह के साथ स्वागत, विविध गतिविधियों के आयोजन, पौधारोपण, सीड बाँल निर्माण कार्यशाला आदि आयोजन भी किया गया।



Comments
Post a Comment