वरिष्ठ नागरिक संस्था ने चामुंडा माता टेकरी शंख द्वार पर किया पौधारोपण


 

भारत सागर न्यूज/देवास। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए माँ चामुंडा माताजी की टेकरी पर वरिष्ठ नागरिक संस्था द्वारा वटवृक्ष के साथ अन्य पौधों का रोपण किया गया। धरती में बढ़ता हीटवेब देश की राजधानी दिल्ली जैसे शहरो में 52 डिग्री तापमान को पौधारोपण के द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है। वरिष्ठ नागरिक संस्था देवास प्रमुख अवसरों में पौधारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है। 




इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर प्रियंका मिमरोट, विशेष रूप से उपस्थित थी। संस्था अध्यक्ष ओ.पी. पाराशर, गंगा सिंह सोलंकी, एम.डी. सिन्हा, एस.के. कानूनगो,  बी.डी.चावडा, बुद्धसेन पटेल, शीलनाथ आरस, अनिल नायक, रामप्रसाद मंडा़वरा, हिमांशु ढाली ने पौधारोपण अभियान में अपना योगदान दिया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा