बैंक नोट प्रेस प्रबंधन द्वारा कंपनी को पहुंचाया जा रहा आर्थिक नुकसान

 


भारत सागर न्यूज़/देवास। बैंक नोट प्रेस प्रबंधन द्वारा कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचा कर किसी एक यूनियन का विशेष सहयोग किया जा रहा है। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि बैंक नोट प्रेस में वर्तमान में मान्यता प्राप्त यूनियन इंटक के पदाधिकारियों को मूल कार्य एवं स्टेगरिंग लंच अलाउंस का बिना कार्य किये भुगतान किया जा रहा है। जबकि स्टेगरिंग लंच अलाउंस के नियम में स्पष्ट उल्लेख है कि स्टेगरिंग लंच भत्ते का निर्धारित कार्य करने पर ही राशि का भुगतान किया जावेगा। लेकिन बीएनपी प्रबंधन द्वारा विगत दो वर्षों से लाखों रुपए का अवैध रूप से उपरोक्त नेताओं को भुगतान किया जा रहा है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होना चाहिए। 




इस संबंध में विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि बैंक नोट प्रेस में कार्यरत भारतीय मजदूर संघ की यूनियन द्वारा पत्र भी प्रेषित किया गया था कि स्टेगरिंग लंच अलाउंस में कार्य करने वाले नेताओं एवं कर्मचारियों को ही स्टेगरिंग लंच अलाउंस का भुगतान किया जावे। इसके बावजूद स्थानीय प्रबंधन द्वारा इंटक के पदाधिकारियों को स्टेगरिंग लंच अलाउंस का भुगतान किया जा रहा है एवं प्रबंधन दबाव में आकर इंटक के पदाधिकारियों को सुविधाजनक एवं मनचाही पदास्थापना भी कर रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा