कांजी हाउस को पुनः चालू करने के लिए सौपा ज्ञापन
भारत सागर न्यूज़/आष्टा/रायसिंह मालवीय 7828750941 - आष्टा नगर में मुख्य रूप से मां पार्वती धाम गौशाला में गौ संरक्षण की दिशा में पिछले कई वर्षों से नागरिकों एवं दानदाताओं के सहयोग से गौ संरक्षण का कार्य किया जा रहा है. ग्राम हकीमाबाद में आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन केंद्र के माध्यम से भी पिछले दो दशक से अधिक समय से गौ माता की सेवा की दिशा में अनूठा सेवा कार्य किया जा रहा है, परंतु नगर पालिका परिषद आष्टा में वर्षों से संचालित कांजी हाउस को बंद करके रखा है।
मां पार्वती धाम गौशाला के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह की अगवाई में गौ सेवको ने तहसीलदार पंकज पवैया को अनुविभागीय अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका आष्टा के कांजी हाउस को पुनः चालू करने की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेखित किया गया कि नगर में पालतू एवं आवारा पशु सड़कों पर विचरण करते रहते हैं । जिसके कारण यातायात बाधित होता है और दुर्घटना की संभावना रहती है ।
मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम में भी कांजी हाउस का प्रावधान है, परंतु नगर पालिका आष्टा ने कांजी हाउस को बंद करके रखा है, जिसके कारण पालतू पशु पालक दिन में अपनी गायों को छोड़ देते हैं। जिसके कारण दुर्घटनाएं होती है एवं यातायात बाधित होता है, यदि कांजी हाउस में ऐसे पशुपालकों द्वारा छोड़ी गई गायों को बंद किया जाता है तो जुर्माना अधिरूपित कर पशुपालक के विरुद्ध सख्ती की जा सकती है। ज्ञापन देने वालों में मां पार्वती धाम गौशाला के कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, सचिव सुनील कचनेरिया एडवोकेट, भूपेश जामलिया एडवोकेट , लाल बहादुर मोटवानी,आदि उपस्थित थे।


Comments
Post a Comment