धोखाधड़ी से पीड़ित भटनागर ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार, प्रेस वार्ता कर धोखाधड़ी की दी जानकारी




भारत सागर न्यूज़/देवास। जिले के हाटपिपल्या थाना अंतर्गत नेवरी चौकी पर पिछले दिनों दर्ज हुए धोखाधड़ी के प्रकरण में फरियादी राजकुमार भटनागर ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके बाद प्रेस वार्ता के माध्यम से अपनी व्यथा बताई। भटनागर के कहा कि हाटपिपल्या तहसील के ग्राम नेवरी निवासी प्रदीप पिता नारायण रावल, अशोक पिता नारायण रावल व राजेश गुप्ता नामक एक अन्य आरोपी ने उनके साथ 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की थी जिस संबंध में इन सभी के खिलाफ भादवि की धारा बेहद गंभीर धाराओं के तहत पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। काफी समय से मैं तथा मेरा परिवार दहशत में अपना जीवन यापन कर रहे हैं।





भटनागर ने कहा कि यह धोखाधड़ी उनसे आरोपियों ने पेट्रोल पंप के माध्यम से की। इस दौरान आरोपियों ने एक प्लाट का सौदा भी किया जिसकी रजिस्ट्री भी आरोपियों ने करवाई लेकिन जब भी मैं उस प्लाट पर जाता तो मुझे धमकाकर भगा दिया जाता था। इस तरह की धोखाधड़ी इन आरोपियों ने और भी कई लोगों के साथ की है। इस धोखाधड़ी के सरगना फरार हैं, उन्हें राजनीतिक संरक्षण होने और फरार होने के कारण हमारे परिवार की जानमाल खतरे में है। भविष्य में हमारे परिवार को कुछ भी होता है तो इस मामले में समस्त जवाबदारी आरोपियों की होगी।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा