अमर शहीद संदीप यादव की पुण्यतिथि पर भौरासा थाना प्रभारी व प्रेस क्लब के सदस्यों ने किया पौधरोपण
भारत सागर न्यूज़/भौरासा/चेतन यादव।ग्राम कुलाला के पूर्व में अनंतनाग हमले में शहीद हुए देवास जिले के गौरव ग्राम कुलाला के कांतीलाल यादव के पुत्र अमर शहीद संदीप यादव के शहीद दिवस व पुण्यतिथि पर भौरासा थाना प्रभारी संजय मिश्रा सहित भौरासा प्रेस क्लब के सद्स्य ग्राम कुलाला पहुंचे!
जहा सर्व प्रथम थाना प्रभारी संजय मिश्रा व प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा अमर शहीद संदीप यादव के स्मारक स्थल पर माल्यार्पण कर पौधारोपण किया गया ! इस अवसर पर अमर शहीद संदीप यादव के पिताजी कांतिलाल यादव,वरिष्ट पत्रकार मनोज जोशी, प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज शुक्ला, जीवन सिंह ठाकुर, संतोष गोस्वामी, भादर सिंह भाटिया, चेतन यादव, राकेश सिंह, राजेंद्र शर्मा,मनोहर यादव, विजय यादव आदि मौजूद रहे!


Comments
Post a Comment