कन्नौद रोड बजरंग कालोनी के लॉज में बीती रात भीषण आग लगी
भारत सागर न्यूज/आष्टा/ रायसिंह मालवीय। कन्नौद रोड की बजरंग कालोनी स्थित सोनी लॉज में बीती रात भीषण आग लगने से एक घायल तथा परिवार जनों को कूदकर बचाया। दो दुकानों में रखा लाखों रूपए का सामान व घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हुआ।
बड़ी मशक्कत से काफी देर में आग पर दमकल द्वारा आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि दूर -दूर से आग की लपटे दिखाई दे रही थी। आग लगने से निकलेश सोनी निक्कू, गुलशन सोनी की दुकानों का सामान जलकर नष्ट हुआ। सोनी परिवार का निवास और व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी सोनी लॉज में ही था।
निक्लेश सोनी की कार डेकोरेशन और गुलशन सोनी की मोबाईल एसेसिरिज की होल सेल की दुकान थी। आग लगने से दोनो भाईयो की दुकान में रखा लाखो रुपए का सामान जलकर खाक होने से बड़े आर्थिक नुकसान की संभावना है। निवास भी एक ही जगह होने से घर गृहस्थी के सामान जलने की सूचना।
रहवासी इलाका होने के चलते आग लगने के कारण आसपास के मकानो में दहशत का माहौल बना। आष्टा सहित आसपास की दमकलो की मदद से आग पर काबू पाया गया ।
गौरतलब है कि महज कुछ दिनो पूर्व ही अशोक सोनी के पिता और निक्लेष सोनी, गुलशन सोनी के दादा किशन कैप्टन सोनी का निधन हुआ था। देर रात लगभग 3 बजे की घटना बताई जा रही है।

Comments
Post a Comment