हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ने हमेशा हिंदू समाज को मजबूत करने के लिए कार्य किया था - वर्मा

- शिवसेना का 58वां स्थापना दिवस मनाया, संस्थापक श्रद्धेय बाला साहेब ठाकरे को अर्पित की श्रद्धांजलि




भारत सागर न्यूज/देवास। शिवसेना ने अपना 58वां स्थापना दिवस संस्थापक श्रद्धेय बाला साहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया। जिला प्रवक्ता संजू भाटी ने बताया कि 19 जून को शिवसेना के 58 वर्ष पूर्ण होने पर शिवसेना संस्थापक हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे जी को श्रद्धांजलि जिला संयोजक कष्णाराव पारखे के कार्यालय विजय नगर पर अर्पित की गई। जहा विशेष अतिथि शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा थे। 





 वर्मा ने बाला साहब जी ठाकरे के हिंदुत्व के विचारों को साझा किया। देवास में शिवसेना द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों पर चर्चा हुई। नए कार्य विधि पर कार्य करने हेतु योजना बनाई। शिवसेना जिला संयोजक ने 15 अगस्त को पुन: शिवसेना की तिरंगा यात्रा निकालने प्रस्ताव रखा। जिस पर चर्चा करते हुए तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी को लेकर अगले माह बैठक बुलाने का निर्णय लिया। इस दौरान वरिष्ठ पदाधिकारी जिला महामंत्री सोहन सिंह पवार, जिला महामंत्री लखन टिपानिया, युवासेना नेता समर्थ विजयवर्गी, संजय परमार, अभय वर्मा, शिवम योगी, सत्तू दादा, अनिल योगी और आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा