सीहोर के फर्जी नर्सिंग कॉलेजों के संचालकों और निरीक्षण कर्ताओं पर FIR दर्ज करवाने की मांग

  • NSUI ने ज्ञापन सौंपा कर जिले के 5 फर्जी नर्सिंग कॉलेज और निरीक्षण कर्ताओं पर FIR की मांग की
  • एसडीएम को जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन




भारत सागर न्यूज़/आष्टा/रायसिंह मालवीय 7828750941 - प्रदेश और शहर में फर्जी नर्सिंग कालेज का मामला सूर्खियों में हैं शहर के महादेव नर्सिंग कॉलेज पर कार्यवाही होने के बाद जिले के 5 फर्जी नर्सिंग कॉलेजों पर भी एनएसयूआई ने कार्रवाई की मांग उठाई। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपते हुए एनएसयूआई नेता विजय सोलंकी ने कहा कि सीहोर जिले में कई फर्जी नर्सिंग कालेज संचालित हो रहे थे जिन्होंने सैकड़ों स्टूडेंट्स को भ्रमित कर फीस के नाम पर लाखों रुपए लेकर एडमिशन दिये गई थे वहीं निरीक्षण कर्ताओं ने फर्जी नर्सिंग कॉलेजों से सांठ-गांठ कर मान्यताएं दे दी थी लेकिन सीबीआई जांच में अपात्र (अनसूटेबल) पाएं गए उसके बाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद शासन ने सील करने के निर्देश भी दिए । 




          एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष यशवंत मालवीय ने कहा वहीं फर्जी नर्सिंग कॉलेजों के संचालकों और निरीक्षण कर्ताओं की फर्जी रिपोर्ट की वजह से जिले के सैकड़ों छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ हुआ हैं जिले के अधिकतर नर्सिंग कॉलेजों का निरीक्षण डॉ हरिसिंह मकवाने और स्टाफ नर्स नेहा सोनी और अन्य अधिकारियों द्वारा ही किया गया था । 

देवराज मालवीय ने कहा कि जिस तरह पूर्व में आपके द्वारा एक नर्सिंग कॉलेज संचालक और निरीक्षण कर्ताओं पर एफआईआर के निर्देश दिए थें उसही तरह इन पांचों नर्सिंग कॉलेज संचालक और निरीक्षण कर्ताओं पर कार्यवाही करने के तत्काल निर्देश देने की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी । 


इस मौके पर आशु नामदेव , निखिल कुशवाह, देवेंद्र राजपूत ,राहुल सोलंकी ,कमलेश , अभिषेक गुणवान ,अखलेश मालवीय, देवराज सोलंकी , अभिषेक रोलगाव ,हर्ष मेवाड़ा, राजेंद्र , अखलेश , लखन ,आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा