देवास कांग्रेस में आपसी खींचतान ?





भारत सागर न्यूज/देवास- कांग्रेस के NEET आंदोलन में आपसी खींचतान, एनएसयूआई को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी बोले, आंदोलन नही कर सकते तो चूड़ीयां पहनकर घर बैठ जाओ, ओर आगे बोले, कांग्रेस ही कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज करवा रहे है। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने स्वीकारा ओर कहा कि कांग्रेस की मध्यप्रदेश में जो ये दुर्गति हुई है वो इसी का कारण है। NSUI अध्यक्ष को लेकर एनएसयूआई के ही कार्यकर्ताओं द्वारा कहा गया की अध्यक्ष इस दौरान मौजूद नहीं थे, उसको लेकर उन्हें यहां पर घेरा गया है, बता दे कि श्रीकांत चौहान Nsui के जिलाध्यक्ष है। जिनको जल्द पद से हटाया जा सकता है। 




वहीं पूरे मामले को लेकर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया और उनका कहना था कि यह युवाओं के भविष्य का सवाल है, इसलिए हम उनके साथ खड़े हैं और राजनीति से ऊपर उठकर या आंदोलन कर रहे हैं, अब यदि कोईसा अन्य दल भी हमारे साथ आए तो उसका स्वागत है। वही जब एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष की धरना प्रदर्शन में अनुपस्थित का सवाल युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ से किया गया तो उनका कहना था कि वह आज देवास शहर से बाहर है, हालांकि वह भी सवालों को टालते हुए भी नजर आए। 


इधर वरिष्ठ कांग्रेस के नेता है उन्होंने युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के जो कार्यकर्ता है उनका जमकर मंच से कोसा तो इस दौरान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष है, कहीं ना कहीं मीडिया के सामने भी छुपते नजर आए वह सवालों को टालते हुए भी दिखाई दिए। 






Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा