Video News : सालों से अवैध चल रहे पैथोलॉजी पर प्रशासन का अचानक शिकंजा ? Administration suddenly clamps down on pathology that has been going on illegally for years?




भारत सागर न्यूज़/देवास। जिले में वैसे तो कई अवैध कामों का लंबा कारोबार फल फूल रहा है लेकिन बात की जाए स्वास्थ्य सेवाओं में फर्जीवाड़े या अवैध संचालन की तो कई चेहरे और दुकानें प्रोफेशनल मोड में बकायदा टंगे हुए बोर्ड के साथ दिख जाएंगी। दरअसल मामला जिले के कन्नौद का है जहां प्रशासन की टीम ने एक पैथोलॉजी लेब को सील कर कार्यवाही की थी। वैसे तो ये शिकायतें कई दिनों की है लेकिन लैब का बोर्ड देखेंगे और हालत देखेंगे तो यह कई वर्षो से संचालित नजर आएगी।



 मतलब साफ है .... शिकायतों के बाद ही प्रशासन की टीम का जागरण होगा ।  यदि देखा जाए तो जिलेभर में ऐसे लैब का संचालन खुलेआम बोर्ड टांगकर किया जा रहा है लेकिन प्रशासनिक टीम को अभी भी किसी ना किसी शिकायत का इंतजार है। बहरहाल प्रशासन की कार्यवाही से जुगाड की लैब पर क्या प्रभाव पड़ेगा वो तो समय ही बताएगा लेकिन जिस तरह से खुलेआम अवैध लैब का संचालन पूरे जिले भर में हो रहा है उससे क्या यह मान लिया जाए कि यह अवैध व्यवसाय जो सीधे आम आदमी के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा है, वो जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग के या तो संरक्षण में चल रहा है या फिर इस विभाग को बेवकूफ बनाकर ...?

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा