करणी सेना जिलाध्यक्ष को झूठे प्रकरण में फसाए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
- सामाजिक एवं राजनैतिक छवि धूमिल करने का आरोप, मामले की निष्पक्ष जाँच की मांग
भारत सागर न्यूज/देवास। करणी सेना देवास जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता के खिलाफ षड्यंत्र कर झूठे मुकदमे में फसाये जाने के विरोध में करणी सैनिकों ने प्रदेशाध्यक्ष ठा. सहेन्द्रसिंह दिखित के नेतृत्व में सयाजी द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन दिया। प्रदेशाध्यक्ष दिखित ने कहा कि करणी सेना जिलाध्यक्ष विशाल सिंह रघुवंशी जो कि भारतीय जनता पार्टी के देवास मंडल अध्यक्ष भी है, उनके खिलाफ लगातार साजिश चल रही है। पूर्व में भी कुछ घटनाओं में उनका नाम जोडऩे का प्रयास किया गया था और अभी कुछ दिन पूर्व ही हुई एक हत्या के प्रकरण में उनका नाम जुड़वाने का प्रयास किया जा रहा है।
विशाल रघुवंशी की राजनीति छवि और सामाजिक सक्रियता से उनके बढ़ते कद से कुछ लोग परेशानी महसूस कर रहे है तथा कुछ भी गलत आरोप लगाकर प्रकरण में उलझाकर उनकी छवि खराब करना चाहते है। करणी सेना ने देवास पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि विशाल रघुवंशी का नाम एफआईआर से हटाया जाकर तथाकथित षडयंत्रकारियों पर कार्यवाही की जाए, नही तो मजबूरन हमें आंदोलन करना होगा, जिसकी जवाबदारी जिला प्रशासन की रहेगी।

इस प्रदर्शन के दौरान धर्मेन्द्र सिंह बैस, ऊँ जोशी, अर्जुन चौधरी, गणेश पटेल, भरत चौधरी, राजेन्द्र ठाकुर, विजय पंडित, बाबू यादव, अजय पंडित, दीपक अकोदिया राजा, उमेश चौधरी, शुभम चौहान, दुर्गेश चिल्लोरिया, सचिन जोशी सहित बडी संख्या में करणी सैनिक एवं भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment