अमृत संचय अभियान के तहत बैंक नोट प्रेस देवास में कार्यशाला का हुआ आयोजन

  • हम पेड़ के साथ पानी बचा लें तो आने वाली पीढ़ी को उज्जवल भविष्य दे सकते है - कलेक्टर गुप्ता
  • अमृत संचय अभियान के तहत बैंक नोट प्रेस देवास में कलेक्टर ऋषव गुप्ता की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन हुआ




भारत सागर न्यूज/देवास। कार्यशाला में कलेक्टर गुप्ता ने कहा की अमृत संचय अभियान के तहत जिले में वर्षा के जल को बचाने का कार्य किया जा रहा है।बीएनपी परिवार के सहयोग से मिशन में बड़ा योगदान हो सकता है। बच्चों को सबसे पहले यही सिखाया जाता है कि पेड़ बचाने से पर्यावरण बचाया जा सकता है मगर यदि प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं की जाए की प्रकृति खुद पेड़ लगा लेगी। यहां पानी भी बेहद जरूरी है। इसी तरह यदि हम पेड़ के साथ पानी बचा लें तो आने वाली पीढ़ी के लिए उज्जवल भविष्य दे सकते है। कलेक्टर गुप्ता ने बीएनपी प्रबंधन से कहा कि पानी की एक एक बूंद जो यहां गिरती है वो धरती का जलस्तर बढ़ाने में अपना योगदान दें।



कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि भविष्य को लेकर जो अंदेशा बार बार सामने आ रहा है, वो बताता है कि जल संकट बहुत दूर नहीं है। आज हम पानी बचाने को लेकर जो लापरवाही दिखा रहे है वो हमारे आने वाले कल और आने वाली पीढ़ी के लिए बड़ा सवाल है। इसलिए अमृत संचय के माध्यम से रूफ वाटर हार्वेस्टिंग लगाएं और पानी बचाने को लेकर गंभीरता अपनाएं।

डॉ समीरा नईम द्वारा अमृत संचय की विस्तृत जानकारी दी गई।अभियान के सुनील चतुर्वेदी ने कहा कि बरसात का पानी जमीन में उतारकर एक एक व्यक्ति जल स्तर को बढ़ा सकता है। देवास में हम इस बार अपने 200 करोड़ लिटर पानी बचाने के लक्ष्य के नजदीक है।कार्यक्रम में बैंक नोट प्रेस देवास के देवेंद्र तिवारी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।


कार्यक्रम में बीएनपी महाप्रबंधक श्री महापात्रा, एच आर के सुनील दुपारे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, टीम अमृत संचय के डॉ सुनील चतुर्वेदी,मोहन वर्मा, सफिया कुरैशी,श्रीकांत उपाध्याय, गंगासिंह सोलंकी,हिमांशु भावसार, मनीष वैद्य,मनीषा सोनी,महेश सोनी,कृपाली राणा,सुनीता कौशल उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन