धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, हजारों की संख्या में समाजजन हुए शामिल
- कई सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों ने भगवान जगदीश की पूजा कर यात्रा का किया स्वागत
भारत सागर न्यूज/देवास। अखिल भारतीय चंद्रवंशीय क्षत्रिय खाती समाज के तत्वाधान में भगवान जगदीश की भव्य रथ यात्रा रविवार को प्रात: 8 बजे महाआरती के पश्चात परिणय वाटिका भोपाल चौराहा से प्रारंभ हुई। शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए यात्रा ने उज्जैन की ओर प्रस्थान किया। देवास और उज्जैन में रथ यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली जाती है। हर साल आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों से मिलने के लिए मंदिर से बाहर निकलते हैं। उज्जैन अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज के तत्वाधान में भी इस दौरान भव्य आयोजन किया जाता है। इसी दिन देवास में भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भोपाल चौराहे से होते हुए शहर के प्रमुख मार्ग से यात्रा सम्पन्न हुई। यात्रा का समापन उज्जैन चौराहे पर हुआ। भगवान जगन्नाथ जी रथ पर सवार हुए रथ यात्रा का अनेक सामाजिक संगठन एवं राजनीतिक संगठनों ने रथ पर सवान भगवान जगदीश की पूजा अर्चना करते हुए यात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा, फलाहार एवं भगवा दुपट्टा ओढाकर किया। यात्रा में बडी संख्या में खाती समाजजन के साथ अन्य समाज के भक्तजन शामिल हुए।
इसे भी पढे - देवास-भोपाल रोड पर दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने बस में की तोडफोड़
इस अवसर पर पूर्व खाती समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर मंडलोई, हाटपीपल्या विधानसभा विधायक मनोज चौधरी, नारायण सिंह चौधरी, बहादुर मुकाती, विक्रम मुकाती, खाती समाज के राष्ट्रीय महामंत्री धर्मेंद्र चौधरी राजोदा, खाती समाज युवा संगठन जिला अध्यक्ष लड्डूमल चौधरी, सिद्धनाथ कलमोदिया, अशोक वर्मा, श्री रामचरण पटेल, नरेंद्र मुकाती, विक्रम पार्षद, महेंद्र पहलवान, धर्मेन्द्र पहलवान, राजू अकेला, प्रदीप चौधरी, अर्जुन चौधरी, राजेंद्र पटेल, कमल मुकाती, संदीप कैलाश फौजी चौधरी राजोदा, गणेश पटेल पार्षद, गोपाल धनोरा, जगदीश चौधरी सिरोलिया, बलराम चौधरी, राजू अकेला, कुलदीप पटेल, विष्णु डॉक्टर, डॉ कमल पटेल, कृष्णा मुकाती, राहुल गरीब किसान, राजेंद्र पटेल, सचिन पटेल, संदीप पटेल, विजेंद्र पटेल, कमल चंद्रवंशी, बलराम पटेल, गोपाल धनोरा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज युवा संगठन जिलाध्यक्ष लड्डूमल चौधरी ने दी।

Comments
Post a Comment