जय अम्बे नगर से यात्रियों का जत्था अमरनाथ रवाना

 


भारत सागर न्यूज/देवास। जय अम्बे नगर बालगढ रोड़ से यात्रियों का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। देवास के बाबू सिंह परमार अपने ग्रुप के पांच अन्य साथियों के साथ बाबा अमरनाथ बर्फानी की पवित्र यात्रा के लिए रवाना हुए। 



       सभी यात्रियों ने रवाना होने के पूर्व महात्मा गांधी मार्ग स्थित श्री खेड़ापति मारुती मंदिर पर दर्शन किए। यात्रियों का जय भोले मंडल के ठाकुर सुमेर सिंह जाधव, सुनील कुमार जैन, अरुण तिवारी, रफिक पठान, धीरेन्द्र शिर्के, मधुसूदन शर्मा आदि ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत कर मंगल यात्रा की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा