वैष्णव-ब्राह्मण समाज संगठन के सदस्य के साथ हुए विवाद को लेकर दिया ज्ञापन

 


भारत सागर न्यूज/देवास। वैष्णव-ब्राह्मण समाज संगठन के सदस्य के साथ हुए विवाद को लेकर अखिल भारतीय वैष्णव ब्राम्हण (चतु. सम्प्रदास) सेवा संघ मुंबई के बैनर तले जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश बैरागी भूतिया बुजुर्ग ने बताया कि परशराम पिता शंकर दास बैरागी निवासी ग्राम मुरमियाबडा तह. सोनकच्छ के स्थाई निवासी होकर वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ के सदस्य हैं जो कि ग्राम मुरमियाबडा में ही श्री राम मंदिर के पुजारी है। इनका गांव में एक निजी मकान हैं, जिसके सामने इनके ही स्वामित्व का एक 4 फीट का आंगन बना हुआ है, जिसे मुरमियाबडा निवासी रायसिंह के पुत्र इंदरसिंह व उसकी पत्नि द्वारा तोड दिया गया। उस बारे में आये दिन विवाद भी करते रहते हैं। 



           इस मामले की रिपोर्ट परशराम बैरागी ने पीपलरांवा थाने पर भी की, लेकिन स्थानीय पुलिस कर्मचारी द्वारा रिपोर्ट दर्ज नही की गई। क्योंकि इंदरसिंह के पिता एक राजनीतिक पार्टी में है। जिनका प्रभाव अन्य विभागो के अलावा पुलिस विभाग में भी हैं। आरोपियों द्वारा आए दिन पुजारी, उसके परिवार के साथ इनकी पत्नि से भी अभद्र व्यवहार किया जाता हैं और बार-बार इन्हें मारने व गांव से निकलजाने की धमकी दी जाती है। संगठन की मांग है कि दोषियों पर कडी से कडी कार्यवाही की जाए, जिससे आगे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटे। आए दिन अन्य स्थानों पर भी पुजारीयों पर गांव के राजनितीक व रसुखदार लोगो द्वारा अनुचित दबाव बना कर दबाते रहते हैं। ऐसे लोगों पर भी कडे कानुन का उपयोग कर कार्यवाही की जाए। यदि दोषियों पर 3 दिवस में अंदर उचित कार्यवाही नही होती है तो संगठन ठोष कदम उठाने पर मजबुर होगा, जिसकी सम्पुर्ण जवाबदारी प्रशासन की रहेगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष मुकेश वैष्णव, जिला प्रभारी मोहनदास वैष्णव, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अर्जुन बैरागी, युवा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष परशराम बैरागी, सोनकच्छ तहसील अध्यक्ष कमलदास बैरागी, तहसील उपाध्यक्ष राजेश वैष्णव, राकेश वैष्णव हाटपीपल्या सहित सेवा संघ के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन