विद्युत कंपनी ने उपभोक्ताओं के साथ की धोखाधडी, प्रदेश में कटौती कर अन्य राज्य को बेची बिजली

- सामाजिक कार्यकर्ता ने की राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर से शिकायत




भारत सागर न्यूज/देवास। विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा मप्र राज्य के समस्त उपभोक्ताओं के साथ धोखाधडी किए जाने पर सामाजिक कार्यकर्ता आर.बी. भाई पटेल ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन दिया। आवेदन की प्रतिलिपि राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को भी भेजी है। श्री पटेल ने अपनी शिकायत में बताया कि मप्र में पावन मैनेजमेंट कम्पनी का कारनामा देखने को मिला है। कम्पनी ने 410 करोड रूपए की बिजली दूसरे राज्यों को बेच दी। मप्र के लोग जहां अघोषित विद्युत कटौती के कारण गर्मी में तप रहे थे। वहीं मप्र से करीब 1000 करोड रूपए की बिजली पिछले माह में बेची गई। 




             इस कृत्य के कारण मप्र के शहर व गांवों में निवास करने वाले उपभोक्ता भरी गर्मी में मार्च, अप्रैल और मई माह में लूटते रहे। विद्युत कम्पनी ने मनमाने तरीके से उपभोक्ताओं को बिजली बिल थमाए, जिसका असर उपभोक्ताओं की आर्थिक स्थिति पर भी पडा। 27 जून को विद्युत कम्पनी द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायत निवारण हेतु शिविर लगाया गया था। जिसमें कई उपभोक्तओं ने ज्यादा बिल आने की शिकायत भी की। श्री पटेल ने मांग की है कि विद्युत मण्डल द्वारा किए गए इस कृत्य से उपभोक्ताओं के मार्च, अप्रैल एवं मई का विद्युत बिल माफ किया जाना चाहिए। साथ ही शासन की बिना अनुमति के बिजली बेचने वाली कम्पनी पर कडी कार्यवाही होना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा