कालोनी की विभिन्न समस्याओं को लेकर दूसरी बार जनसुनवाई में पहुंचे साईं धाम कालोनीवासी
भारत सागर न्यूज/देवास। साईं धाम (साईं सिटी) के रहवासी कॉलोनी में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को चालू करवाने एवं नगर निगम द्वारा नल-जल योजना चालू कर शीघ्र जल प्रदाय किए जाने को लेकर विगत सप्ताह जनसुनवाई में कलेक्टर के पास आवेदन लेकर पहुंचे थे, जहां निगम के संबंधित अधिकारी को त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया था, लेकिन आज दिनांक तक कालोनी की उत्पन्न समस्या का निराकरण नही हो पाया है। अशोक सोनी ने बताया कि 2 जुलाई, मंगलवार पुन: कालोनीवासी विभिन्न जन समस्या के शीघ्र निराकरण को लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे और मांग पत्र सौंपते हुए बताया कि कालोनी में काफी समय से स्ट्रीटलाईट बंद है। नल-जल योजना आज तक हमारी कालोनी में चालू नहीं की गई है। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है।
इसे भी पढे - सोनकच्छ विधायक के अथक प्रयासों से सोनकच्छ विधानसभा में 10 उपस्वास्थ्य केन्द्र की मिली सौगात

कालोनी की स्ट्रीट लाईटे बंद होने से रात के समय हमारी कालोनी में सडक़ पर अंधेरा पसरा रहता है, जिससे दुर्घटना होने के साथ अन्य जहरीले जीव-जंतु सांप आदि घरों में घूसने का डर लगा रहता है। साथ ही अन्य समस्या उत्पन्न होगी। अंधेरा होने से रात्रि में परिवार के लोगों पर जान का खतरा भी बना रहता है। कालोनीवासियों ने लगातार दूसरी बार कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को समस्या से अवगत कराया है। जहां कलेक्टर ने त्वरित निराकरण के लिए निगम के संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान संदीप पांचाल, रवि प्रजापत, हेमन्त पटेल, सुभाष पटेल, रजनीश पटेल, संजय गिरी, मोहित पाठक, अंकीत पिछानिया, पिंटू मालवीय, रवि तिवारी, गणेश प्रजापति, संतोष योगी, बनेसिंह, वीरेन्द्र जायसवाल, सुधीर पाठक, मुकेश पटेल सहित कालोनीवासी उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment