नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय प्रकाश मिश्र के प्रथम आगमन पर सम्मान समारोह आयोजित
भारत सागर न्यूज़/देवास। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय प्रकाश मिश्र के आगमन पर जिला अभिभाषक संघ देवास द्वारा न्यायालय में स्थित संघ सभाकक्ष में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संघ अध्यक्ष अशोक वर्मा ने बताया कि सेवानिवृत्त हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश मधुसूदन मिश्र के स्थान पर अजय प्रकाश मिश्र ने अपना पदभार संभाला। मिश्र के आगमन पर समारोह आयोजित कर उनका पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत सम्मान किया। अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि देवास न्यायालय में अब तक जितने भी न्यायाधीश आए है उन सभी का कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है।
सभी न्यायाधीशों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अभिभाषकों का अपना मार्गदर्शन प्रदान किया है। जिससे आज तक देवास से विदा हुए सभी न्यायाधीश देवास में किए अपने कार्यकाल को अब भी याद करते है। नवीन न्यायाधीश मिश्र ने कहा कि आप अभिभाषकों के सहयोग से ही न्यायालय का कार्य सुचारू रूप से चलेगा। मुझे आशा है कि अन्य स्थान पर सम्पन्न हुए मेरे कार्यकाल से अच्छा कार्यकाल देवास का रहेगा। मिश्र ने उक्त आयोजन की सराहना कर अभिभाषक संघ को बधाई दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पंकज पड्या, उपाध्यक्ष (महिला) गीता शर्मा, सचिव अतुल कुमार पंड्या, सहसचिव जितेन्द्र सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह तोमर, पुस्तकालय सचिव श्वेतांक राज शुक्ला सहित बडी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित थे। संचालन अधिवक्ता रघुवीर यार्दी एवं आभार संघ उपाध्यक्ष पंकज पंड्या ने माना।

Comments
Post a Comment