रेलवे स्टेशन पर हो रहे घटिया निर्माण कार्य एवं वाहन स्टैंड को लेकर नगर जनहित सुरक्षा समिति ने मुख्य इंजीनियर से की चर्चा





भारत सागर न्यूज/देवास। अमृतधारा योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण के लिए विकास कार्य करवाया जा रहा हैं। देवास रेलवे स्टेशन पर योजना के तहत हो रहे विकास निर्माण कार्य का निरीक्षण करने आए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मुख्य सिनियर इंजीनियर एस के पिपलोदिया को नगर जनहित सुरक्षा समिति द्वारा रेलवे स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग करने एवं वाहन स्टैंड को लेकर चर्चा की गई। समिति ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए। की जो देवास रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य हो रहा है वह गुणवत्ताहीन है एवं स्टेशन पर बनाया जा रहा वाहन स्टैंड यात्रियों की आवाजाही और वाहनों के मान से बहुत ही छोटा है और उसका गेट भी छोटा बनाया गया है। वाहन स्टैंड को बड़ा किया जाए एवं विकास निर्माण कार्य में जो घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उसकी निष्पक्ष रूप से जांच की जाए सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए सीनियर मुख्य इंजीनियर को अवगत कराया गया। दूसरी ओर देवास रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्रियों का रोज आना-जाना लगा रहता है। 



                                  औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण आवाजाही ज्यादा है। साथ ही ट्रेनों के रूट को लेकर भी चर्चा की गई की देवास पर मुख्य ट्रेनें नहीं आ रही है। फतेहाबाद होकर उज्जैन इंदौर जा रही है। जबकि देवास एक औद्योगिक नगरी के रूप में विख्यात है, इसलिए यहां दूर-दूर से सामान्य यात्रियों सहित उधोगो में कार्यरत अधिकारी वर्ग,व्यापारियों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में उन्हें इंदौर जाकर के ट्रेन में बैठना पड़ रहा है गंतव्य तक पहुंचाने के लिए। समिति द्वारा रेलवे के सीनियर मुख्य इंजीनियर एसके पिपलोदिया को शीघ्र ही समस्या के निराकरण की मांग की गई। इस अवसर पर नगर जनहित सुरक्षा समिति के अनिल सिंह बेस, विनोद सिंह गौड़, विजय सिंह तंवर, सुभाष वर्मा, दीपक मालवीय, सुरेश रायकवार, अनूप दुबे, तकि उद्दीन काजी, उमेश राय, सत्यनारायण यादव सहित समिति सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन