सहकारिता विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय सहकारी दिवस पौधा रोपण कर मनाया गया International Cooperative Day was celebrated by the Cooperative Department by planting saplings.
भारत सागर न्यूज/देवास। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित देवास और उपयुक्त सहकारिता कार्यालय में उपयुक्त सहकारिता परमानंद कोदरिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी एस पुरी, बैंक अधिकारियों और सहकारी विभाग के अधिकारियों के द्वारा शनिवार को पौधा रोपण कर अंतरराष्ट्रीय सहकारी दिवस मनाया।
इसे भी पढे - देवास-भोपाल रोड पर दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने बस में की तोडफोड़
अंतरराष्ट्रीय सहकारी दिवस पर देवास जिले की सभी सहकारी समितियां में पौधा रोपण का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देवास जिले की सभी सहकारी संस्थाओं में कृषक सदस्यों को दिखाया गया। सहकारिता विभाग जिला देवास के तीन संस्था प्रबंधकों को इस अवसर पर भोपाल में सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग द्वारा विशिष्ट उपलब्धियां के लिए पुरस्कृत किया गया। बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्था मर्यादित बरोठा, देवली और सोनकच्छ के संस्था प्रबंधकों को किसान संगठन के निर्माण और विकसित करने के लिए भोपाल में आमंत्रित कर पुरस्कृत किया गया।


Comments
Post a Comment