माँ क्षिप्रा भक्त बराना के जन्मदिन पर किया पौधरोपण Planted saplings on the birthday of Maa Kshipra devotee Barana.


 

भारत सागर न्यूज/देवास। माँ क्षिप्रा भक्त, क्षिप्रा नदी बचाओ समिति के अध्यक्ष राजेश बराना का जन्मदिन क्षिप्रा में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर उनकी मां कि स्मृति में एक अमरूद का पौधा हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में लगाया गया। बच्चों और शिक्षकों के बीच केक काटकर सभी ने राजेश बराना को बधाई दी। स्कूल के खिलाडिय़ों को टी शर्ट राजेश बराना की ओर से हेमंत राठौर योद्धा के सौजन्य से वितरित की गई।





                    नवीन विद्यालय सुकल्या में भी राजेश बराना द्वारा पंचतत्व फाउंडेशन के माध्यम से 25 फलदार पौधे प्रदान किए और साथ ही विद्यालय प्रांगण में आंवला और कनेर का पौधा रोपित किया गया। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी जी, सेवा निवृत सलीम शेख सर, उषा जोशी मेडम, रेखा सिंह मेडम, साबिर शेख, जितेंद्र मालवीय, उमा दुबे, वैशाली तावसे, पुष्पा मालवीय, शर्मा जी, किशोर बाबा, हेमचंद्र मालवीय, जसवंत रावत, राजकुमार सर,सैयद सादिक अली और स्कूल के बच्चे उपस्थित थे। सभी ने  शुभकामनाएं  देकर राजेश बराना के उज्जवल भविष्य की कामना की।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन