बार-बार विद्युत कटौती से परेशान औद्योगिक क्षेत्र के व्यवसायी पहुंचे विद्युत मण्डल Sectors related to electric fence, industry enterprises, electricity board, frequent
भारत सागर न्यूज/देवास। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कम्पनी के व्यवसायियों ने सिविल लाईन स्थित विद्युत कार्यालय पहुंचकर मुख्य कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में व्यवसायियों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र क्रं. 2 व 3 में विगत छह माह से विद्युत सप्लाय प्रभावित हो रही है। बिना किसी सूचना के बार-बार लाइट काट दी जाती है। पिछले छह महीनों से लगातार बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं, जिससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हम व्यवसायियों का भारी नुकसान हो रहा है। विद्युत मण्डल का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी है।
जिसमें विद्युत से संबंधित समस्याओं का निराकरण समय पर हो जाता था, लेकिन अब ग्रुप पर सूचना देने के बाद भी हमारी समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। पावर ट्रिप और स्पाइक्स के कारण हमारी मशीनरी को भी नुकसान होने का खतरा है। व्यवसायियों ने मांग की है कि शीघ्र ही विद्युत कटौती बंद कर स्थाई हल किया जाए। इस दौरान बडी संख्या में औद्योगिक क्षेत्र के व्यवसायी उपस्थित थे। इस अवसर पर तरूण मेहता, अनुप चौहान, प्रसुन्न जमीदार, महेश शर्मा, संदीप मालवीया, जोशी जी, तनवीर भाई आदि उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment