विजयवर्गीय वैश्य समाज आज करेगा पौधारोपण Vijayvargiya Vaishya Samaj will plant saplings today

 


भारत सागर न्यूज/देवास। अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा शाखा देवास द्वारा आज पौधारोपण का आयोजन किया जा रहा है। विजयवर्गीय समाज द्वारा माताजी की पहाड़ी के पीछे स्थित कैलाश वाटिका दाल-बाफले पॉइंट पर आज बुधवार को शाम 4 बजे पौधारोपण किया जाएगा। समाज अध्यक्ष मांगीलाल विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण विजयवर्गीय, सचिव धैर्यशील विजयवर्गीय ने समाज जनों से अपील की है कि पौधारोपण आयोजन में हिस्सा लेने हेतु एक पौधा मां के नाम अभियान अंतर्गत अपने साथ एक पौधा जरूर लावे। 


                                   आयोजन में अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी सहित विजयवर्गीय समाज के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश विजयवर्गीय, प्रदेश सचिव अनिल विजयवर्गीय, लोकेश विजयवर्गीय, अ.भा. विजयवर्गीय महासभा के पदाधिकारी के साथ महिला मंडल और युवा शाखा के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन