ऑनलाइन प्रवेश में अनियमितताओं को लेकर अभाविप ने दिया ज्ञापन






भारत सागर न्यूज/देवास। शासकीय कृष्णाजीराव पवार महाविद्यालय के विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रवेश में आ रही समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरूवार को नारेबाजी कर प्रधानाचार्य के नाम ज्ञापन सौंपा। नगर मंत्री दक्ष यादव ने बताया कि 29/08/2024 को ऑनलाइन प्रवेश की लिंक एक से दो घंटे के लिए खोली गई थी। उस समय छात्रों से उनके एडमिशन के फॉर्म कॉलेज प्रशासन की जगह कॉलेज के सामने एक एमपी ऑनलाइन दुकानदार द्वारा छात्रों से 250 रू. के स्थान पर 300 रू. इस प्रकार कई और भी छात्रों से पैसे गैरकानूनी तरीके से लिए गए। 

                                                                                                           इसके खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सख्त कार्रवाई की मांग करता है। साथ ही सभी छात्रों के पैसे उन्हें वापस लोटाए जाए। अगर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इसके लिए उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा