मप्र कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस Madhya Pradesh Construction Workers Federation celebrated Independence Day with great pomp







भारत सागर न्यूज/देवास। मप्र कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ द्वारा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मप्र कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ, देवास के जिला महामंत्री  माखनसिंह  धाकड़ ने बताया कि महासंघ के स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पर 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, क्षेत्रीय निदेशालय इंदौर के अध्यक्ष  एवं भारतीय मजदूर संघ, मप्र के पूर्व प्रदेश महामंत्री लक्ष्मीनारायण मारू उपस्थित थे। अध्यक्षता मध्यप्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री लोकेश विजयवर्गीय ने की। विशेष अतिथि मप्र कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौहान,  प्रदेशमंत्री सुभाष वर्मा, उस्ताद फाऊंडेशन अध्यक्ष धनंजय गायकवाड़, चन्द्रवंशी खाती समाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश पटेल, योग गुरू राजेश बैरागी, भामसं सह विभाग प्रमुख राजू लोधी, विजयवर्गीय समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश विजयवर्गीय, भारतीय मजदूर संघ देवास के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रघुवंशी, इंजीनियरिंग श्रमिक संगठन के जिला महामंत्री महेन्द्र सिंह परिहार, वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के जिला सचिव शिवकुमार संघवी, रश्मि पेंढारकर, रामकली जाटव, संगीता केवट, सुनीता गिरी, सुनीता मालवीय, कृष्णा भाई शिवनगर उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत मप्र कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के जिलाध्यक्ष श्रीराम कुमावत ने बेज लगाकर एवं तिरंगा पट्टी पहनाकर  किया। 



                   अतिथियों द्वारा तिरंगा ध्वज फहराने के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय गान जन गण मन गाया गया। राष्ट्रीय गीत गायन के पश्चात  मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री मारू ने बताया कि आज जो हमें आजादी मिली है, उस आजादी को प्राप्त करने के लिए हमारे देश के कई वीर क्रांतिकारियों  एवं वीरांगनाओं ने अपनी शहादत दी है। उसी का परिणाम है कि आज हम सभी स्वतंत्र रुप से हमारे देश में जी रहे हैं। इस पावन पर्व पर हम देश की स्वतंत्रता के लिए शहादत देने वाले वीर क्रांतिकारियों एवं देश की सुरक्षा में तैनात शहीद सैनिकों को श्रद्धांजली अर्पित करते हैं। इस अवसर पर विशेष अतिथि चौहान, वर्मा, गायकवाड़, परिहार, लोधी ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अध्यक्षीय भाषण विजयवर्गीय ने दिया। संचालन सर्व पंथ समादर मंच के जिला संयोजक मुस्ताक शाह ने किया एवं आभार रघुवंशी ने माना। इस अवसर पर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीत यंग मेलोडियन ग्रुप के अध्यक्ष मुस्ताक शाह द्वारा गाए गए।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन