बीएनपी मजदूर संघ ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस BNP Mazdoor Sangh celebrated Independence Day with pomp
भारत सागर न्यूज/देवास। बीएनपी मजदूर संघ द्वारा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। बीएनपी मजदूर संघ, देवास के कार्यालय मंत्री बबलू राम पटेल ने बताया कि संघ के बीएनपी परिसर स्थित कार्यालय पर 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, क्षेत्रीय निदेशालय इंदौर के अध्यक्ष एवं भारतीय मजदूर संघ, मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश महामंत्री लक्ष्मीनारायण मारू उपस्थित थे। अध्यक्षता बीएनपी मजदूर संघ के अध्यक्ष रूपराम मिश्रा ने की। इस अवसर पर विशेष अतिथि में एसपीएमसीआईएल के पूर्व पीएफ ट्रस्टी विष्णु पटेल उपस्थित थे।
अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला से किया गया। अतिथियों ने तिरंगा ध्वज फहराने के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय गान जन गण मन गाया। पश्चात मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री मारु ने कहा कि आज जो हमें आजादी मिली है, उस आजादी को प्राप्त करने के लिए हमारे देश के कई वीर क्रांतिकारियों एवं वीरांगनाओं ने अपनी शहादत दी। इस पावन पर्व पर हम देश की स्वतंत्रता के लिए शहादत देने वाले वीर क्रांतिकारियों एवं देश की सुरक्षा में तैनात शहीद सैनिकों को श्रद्धांजली अर्पित करते हैं। अध्यक्षीय भाषण श्री मिश्रा ने दिया। बीएनपी मजदूर संघ के अध्यक्ष रूपराम मिश्रा को जन्मदिन पर अंगवस्त्र पहनाकर एवं मुंह मिठा कराया गया। संचालन बीएनपी मजदूर संघ के संगठन मंत्री भूपेन्द्र अस्तूरे ने किया एवं आभार महामंत्री आशीष दत्त ने माना।
Comments
Post a Comment