शासन से पेंशन प्राप्त करने वाले हितग्राही को एमपी आन लाईन से केवाईसी कराना अनिवार्य It is mandatory for the beneficiary receiving pension from the government to get KYC done through MP Online
भारत सागर न्यूज/देवास। म.प्र. शासन के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित एवं नगर निगम से समस्त प्रकार की शासन द्वारा दी जाने वाली पेंशन योजना का लाभ ले रहे हितग्राही जिन्होंने अभी तक अपनी केवाईसी नही कराई है वे अपने नजदीकी एमपी आन लाईन पर जाकर अपनी केवाईसी करा लेवें। इस संबंध मे निगम समग्र विस्तार अधिकारी राघवेन्द्र सेन ने विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि निगम सीमा क्षेत्र के 15 हजार 38 हितग्राही शासन से प्राप्त होने वाली वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, इंदिरा पेंशन व अन्य प्रकार की पेंशन प्राप्त कर रहे है। शासन निर्देशानुसार पेंशन पाने वाले समस्त हितग्राहियों को अपनी समग्र आईडी व आधार से एमपी आन लाईन एवं क्योस्क के माध्यम से केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
इस हेतु निगम की टीम द्वारा ऐसे हितग्राहियों को घर घर जाकर निरंतर सूचित भी किया जा रहा है। ऐसे हितग्राही जिन्होने अपना रहवास अन्य स्थानों पर कर लिया है वे दिये हुए पते पर निवास नही कर रहे है या उनका दूरभाष नम्बर बंद है या बदल गया है। इस कारण संबंधित हितग्राहियों को केवाईसी की सूचना उनके पते सही नही होने पर सूचना नही मिल पा रही है। ऐसे हितग्राही जिसमे 15 हजार 38 हिग्राहियों मे से अभी तक 13 हजार 4 सौ 39 हितग्राहियों द्वारा अपनी समग्र आईडी से आधार केवाईसी करवाई गई है शेष 1 हजार 5 सौ 99 हितग्राहियों द्वारा केवाईसी करवाना शेष है। निगम आयुक्त रजनीश कसेरा ने शेष बचे पेंशनधारी हितग्राहियों से अपील की है कि वे शीघ्र ही अपनी समग्र आईडी व अधार लेकर अपने निवास के नजदीक एमपी आन लाईन, किओस्क केन्द्र, नगर निगम के झोनल कार्यालय माताजी पेढी के सामने भगवती द्वार सराय एवं उज्जैन रोड बस स्टेण्ड पर जाकर समग्र आईडी से आधार ईकेवाईसी करा लेवे ताकि आपको शासन से प्राप्त होने वाली पेंशन सुचारू रूप से प्राप्त होती रहे।
.jpg)
Comments
Post a Comment