बीएनपी में 36 वर्षों की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत हुए हुकुम सिंह ठाकुर का किया अभिनंदन

 


भारत सागर न्यूज/देवास। बैंक नोट प्रेस में सफलतापूर्वक 36 वर्षों की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत हुए कर्मचारी हुकुम सिंह ठाकुर निवासी मेंडकीचक का नंदा नगर चंदाना रोड एक निजी गार्डन में सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। समाजसेवी ठा.मोहन सिंह चंदाना के नेतृत्व में समाज बंधुओ, समाजसेवियों द्वारा शाल श्रीफल, साफा बांधकर पुष्प मालाओं से आत्मीय अभिनंदन स्वागत किया गया। 


इस अवसर पर ठाकुर चंदाना ने कहा कि श्री हुकम सिंह ठाकुर ने अपने सेवा के 36 वर्ष सफलतापूर्वक पूरा कर सेवानिवृत्ति होना बड़े ही गर्व और गौरव की बात है। हम जहां जिस क्षेत्र में भी काम कर रहे हैं वहां ईमानदारी से कार्य करें तभी हमें सफलता मिलती है। इस अवसर पर बैंक नोट प्रेस कर्मचारियो, पदाधिकारीयों सहित समाजसेवी बाबू सिंह, दुलेसिंह, अशोक सिंह, मोतीलाल पटेल नागूखेड़ी, अंतर सिंह गौड़, अरुण सिंह पवार, धर्मेंद्र सिंह तंवर सहित गणमान्य नागरिक समाज बंधु व समाजसेवियों द्वारा स्वागत कर उनके स्वास्थ्य की मंगल कामनाएं की गई।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन