वृद्धाश्रम में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, हुई विविध प्रतियोगिता, भजनों पर झूमे वृद्धजन
भारत सागर न्यूज/देवास। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मीठा तालाब स्थित वृद्धाश्रम में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि ए.डी.जे जज साहब श्री राजेन्द्र कुमार पाटीदार, विशेष अतिथि विधिक सहायता से रॉबिन दयाल, डीडीएसजे सामाजिक न्याय विभाग से संगीता यादव, समाजसेवी मदन सिंह धाकड, भजन गायक द्वारका मंत्री, समाजसेवी पंकज संघवी थे। आयोजन का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात वृद्धाश्रम के सभी वृद्धजनों का सम्मान शाल-श्रीफल भेंटकर एवं पुष्पमाला पहनाकर किया। शासन के नियमानुसार वृद्धाश्रम में निवासरत 101 वर्षीय सौरम बाई चौधरी को शाल-श्रीफल एवं 1000 रूपए नगद राशि भेंटकर शतायु सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह पश्चात वृद्धों के उत्साहवर्धन के लिए निम्बू रेस, चैयर रैस, दौड, केरम बोर्ड प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में वृद्धजनों ने बढ-चढकर हिस्सा लेते हुए उत्साहित हुए। नीम्बु रेस प्रतियोगिता में महिलाओं में प्रथम उमराव बाई 82 वर्ष, पुरूषो में प्रथम मोहन सिंह 71 वर्ष, चैयर रेस प्रतियोगिता में महिलाओं में प्रथम देवबाई ठाकुर 70 वर्ष, पुरूषो में प्रथम महादेव देवकते 84 वर्ष, दौड प्रतियोगिता में प्रथम उमरावबाई 82 वर्ष एवं केरम बोर्ड प्रतियोगिता में श्रीमती उषा जैन 76 वर्ष प्रथम आए। सभी विजेता वृद्धजनों को अतिथियों ने पुरूस्कृत किया। समारोह अंतर्गत सुप्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर सभी वृद्धजन एवं आए हुए सभी अतिथी मंत्रमुग्ध होकर झूम उठे। योग संयोग से वृद्धजन दिवस पर मंगलवार को एडीजे जज राजेन्द्र कुमार पाटीदार का जन्मदिन भी था। पाटीदार ने सभी वृद्धों के पैर छुकर आशीर्वाद लिया। अंत में आभार वृद्धाश्रम प्रबंधक दिनेश चौधरी ने माना।

Comments
Post a Comment