कलेक्‍टर गुप्‍ता एवं एसपी गहलोद ने फाटाका गोदामों का किया निरीक्षण




भारत सागर न्यूज/देवास। कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने गुरुकृपा फ़ायरवर्क्स राजोदा, मांगीलाल छगनीराम रसूलपुर, एशियन फायरवर्क्स सिंगावदा और
⁠मालवा फायरवर्क्स सिंगवादा फाटाका गोदामों का निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि नियम-कानून तथा शर्तों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जायेगी।






 शर्तो के पालन में किसी भी प्रकार की ढ़िलाई बर्दाश्त नहीं होगी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी एसडीएम और तहसीलदार को भी अपने-अपने क्षेत्र में फटाका गोदामो का निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बिहारी सिंह, तहसीलदार श्रीमती सपना शर्मा सहित अन्‍य संबंधित उपस्थित थे। 







Comments