परशुराम सेना ने श्रद्धापक्ष में मां शिप्रा तट पर किया सामूहिक तर्पण




भारत सागर न्यूज/देवास। परशुराम सेना द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मां शिप्रा के तट पर सामूहिक तर्पण का आयोजन आचार्य आयुष चौधरी बजरंग महाराज द्वारा पूजन एवं मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से संपन्न कराया गया। परशुराम सेना अध्यक्ष पं. मंगेश शर्मा ने बताया कि पितृपक्ष का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इन दिनों में श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण करके पूर्वजों को यह बताया जाता है कि आज भी वह परिवार का हिस्सा है। 





पितृपक्ष में पूर्वजों का आशीर्वाद लेने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इस अवसर पर परशुराम सेना के संवरक्षक संजय शुक्ला, वरिष्ठ आचार्य रमाकांत चौधरी, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष आर.पी. मिश्रा, डॉ. रितेश शर्मा, टिंगु शुक्ला, सैनिक प्रकोष्ठ से मनोज मिश्रा उपस्थित थे। अंत में आभार पं. रोहित उपाध्याय ने माना।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन