पर्यावरण प्रेमियों ने किया बिल्डर का घेराव





भारत सागर न्यूज/देवास। सिविल लाईन मेन रोड़ पर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा लगभग 50 हरे-भरे, छायादार पेड़ो को काटने का कार्य तेजी से जारी है। कटाई करने वाले इतने बेख़ौफ़ है कि वे न केवल बिल्डर के प्लाट एरिया के पेड़ काट रहे है, बल्कि आसपास के पेड़ों को भी बेरहमी से काट रहे है। यह नजारा देखकर आदर्श कालोनी के पर्यावरण प्रेमियों ने दीपक बोरोले के नेतृत्व में इसका विरोध किया। इस पर बिल्डर ने आश्वासन दिया कि वे अब से केवल अपने प्लाट क्षेत्र के ही पेड़ काटेंगे। 



                    कालोनी वासियों ने मांग की है कि देवास के बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए शासन इस निंदनीय कृत्य पर संज्ञान ले व इन पचास हरे वृक्षो के कटने से कालोनी के पर्यावरण की जो हानि हुई है उसके एवज में इतने ही पेड़ हमारी कालोनी में लगाकर इस क्षति को पूरा किया जाए। उल्लेखनीय है कि शासकीय क्वाटर तोडक़र जो जगह बिल्डर को दी गई है। उसमें कुछ एरिया ऐसा है जो बिल्डर का नही है और उस पर कब्जे की नियत से उस स्थान के पेड़ों की कटाई की गई है। इस दौरान पर्यावरण प्रेमी किशोर महाजन, संजय जोशी, हरीश चौधरी, हेमंत श्रीवास, पंकज पटेल, गोपाल जोशी, संजय राजावत, विशाल जैन आदि कालोनीवासी उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन