बागेश्वर धाम में 251 कन्याओं के सामूहिक विवाह में सेवा देने वाली मातृशक्ति को किया सम्मानित



भारत सागर न्यूज/देवास। हाल ही में बागेश्वर धाम में 251 जोड़ों कन्याओं का सामूहिक विवाह महोत्सव संपन्न हुआ। इसमें 9 राज्यों की 251 कन्याओं का सामूहिक विवाह हुआ। इस भव्य सामूहिक विवाह समारोह में देववासिनी समिति महिला मंडल की समाजसेवी विभा दुबे के कुशल मार्गदर्शन में निशा दुबे कोमल, गीतांजलि राठौर, सीमा तिवारी सहित लगभग 40 मातृशक्ति ने निस्वार्थ भाव से सेवा दी। 




निःस्वार्थ समर्पण भाव से की गई सेवा को देखते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश पं. धीरेंद्र शास्त्री द्वारा देववासनी समिति की मातृशक्ति का दुपट्टा एवं पुष्पमाला से अभिनंदन किया।




Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा