मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिले के 532 श्रमिक परिवारों के खाते में 11 करोड़ 61 लाख रूपये की राशि अंतरित की
-जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास
-प्रदेश में संबल योजना के 23 हजार 162 प्रकरणों में श्रमिक परिवारों को 505 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की
------------
भारत सागर न्यूज/देवास। 28 मार्च 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबल योजना में अनुग्रह सहायता के 23 हजार 162 प्रकरणों में 505 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से हितग्राहियों के खातों में अंतरित किये। जिसमें देवास जिले के 532 श्रमिक परिवारों के खाते में 11 करोड़ 61 लाख रूपये की राशि अंतरित की गई। देवास के एनआईसी कक्ष में राज्य स्तरीय कार्यक्रम को देखा व सुना गया। इस दौरान देवास के एनआईसी कक्ष में लेबर ऑफिसर शेलेंद्र सिंह सोलंकी एवं हितग्राहीगण उपस्थित थे।
नगर निगम देवास के सभाकक्ष में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, पार्षद शीतल गेहलोद, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे। नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना, असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण योजना है।
योजना में अनुग्रह सहायता योजना अंतर्गत दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये एवं सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये प्रदान किये जाते हैं। स्थायी अपंगता पर 2 लाख रूपये एवं आंशिक स्थायी अपंगता पर 1 लाख रूपये तथा अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रूपये प्रदान किये जाते हैं। संबल योजना में महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रूपये दिये जाते हैं,
साथ ही श्रमिकों के बच्चों को महाविद्यालय शिक्षा प्रोत्साहन योजना में उच्च शिक्षा के लिये सम्पूर्ण शिक्षण शुल्क राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। संबल योजना में श्रमिक को जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता प्राप्त होती है वास्तविक अर्थों में यह श्रमिकों का संबल है। प्रदेश की यह योजना देश के सभी राज्यों के लिए अनुकरणीय है।
सभी संबल हितग्राहियों को आयुष्मान भारत निरामयम योजना में पात्र श्रेणी में चिन्हित किया गया है, अब उन्हें भी 5 लाख रूपये वार्षिक निःशुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। राज्य सरकार ने योजना प्रारंभ 1 अप्रैल 2018 से अब तक 1 करोड़ 74 लाख श्रमिकों का संबल योजना के अंतर्गत पंजीयन किया है। श्रमिकों के पंजीयन की प्रक्रिया जारी है।
श्रम विभाग योजनांतर्गत वर्तमान तक 06 लाख 58 हजार से अधिक प्रकरणों में राशि रूपये 5 हजार 927 करोड़ से अधिक के हितलाभ दिये जा चुके है।
%20(2).jpg)
%20(1).jpeg)



.jpeg)
%20(1).jpeg)
%20(2).jpg)
%20(1).jpeg)
Comments
Post a Comment