विधायक ने अपने वाहन से हटाया हूटर,दिया संदेश,नियम कानून का पालन करना सबका कर्तव्य है



भारत सागर न्यूज/देवास/आष्टा । गृह विभाग एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी हुए आदेश के तहत प्राइवेट निजी वाहनों पर लगे हूटर एवं सायरन लगाकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जाये । आज आष्टा विधायक  गोपालसिंह इंजीनियर ने अपने निजी वाहन पर लगे हूटर को हटवा कर एक बड़ा संदेश दिया कि नियम कानून सबके लिये एक ही होते है । विधायक  गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की सरकार के आदेशों का पालन करना हम सब का कर्तव्य है । आज मेने आये आदेश का पालन करते हुए अपने वाहन से हूटर हटाया एवं उन सभी से भी अपील करता हु जिन्होंने अपने वाहनों पर हूटर लगा रखे है वे भी सरकार के आदेशों का पालन कर एक अच्छे नागरिक होने का कर्तव्य निभाये एवं पुलिस की कार्यवाही से बचे ।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा