अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और उत्तम स्वामी महाराज पहुंचे उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन किये



भारत सागर न्यूज/उज्जैन। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी जी महाराज एवं उत्तम स्वामी ने आज यहां बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी जी महाराज और महा मंडलेश्वर उत्तम स्वामी आज उज्जैन आये और महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किये। 




इस दौरान उन्होंने गर्भ ग्रह में जाकर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना कर पंचामृत अभिषेक किया। वहीं पूजन पंडित दिलीप एवं यश पुजारी ने संपन्न कराया। दर्शन के बाद मन्दिर समिति के उप प्रशासक एस एन सोनी एवं सिम्मी यादव द्वारा रविन्द्र पुरी जी महाराज और उत्तम स्वामी का सम्मान किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा