उज्जैन के कालिदास समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव...
भारत सागर न्यूज/उज्जैन। होली रंग पर्व के अवसर पर कालिदास अकादमी, उज्जैन में आयोजित 'भूमि-पूजन एवं होली मिलन समारोह' मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए जहां फूलों की होली और प्रेम, उल्लास व उत्साह में शामिल होने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस अवसर पर अमृत 2.0 परियोजना अंतर्गत उज्जैन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ₹476 करोड़ लागत से 'सीवरेज हेतु पाइपलाइन एवं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट' का भूमि-पूजन भी किया मुख्यमंत्री ने कहा की सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन में अधोसंरचना विकास और नागरिक सुविधाओं के अभूतपूर्व कार्य होंगे।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन व्यवस्था की जाएगी।साथ ही आने वाले 25 वर्षों में विकास की आवश्यकताओं के मुताबिक हम उज्जैन, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर को उनके आसपास के जिलों को मिलाकर मेट्रोपॉलिटन सिटी बनाएंगे।
-हमारी सरकार "मेट्रोपॉलिटन सिटी" को लेकर काम कर रही है...
-विकास के मामले में भोपाल, उज्जैन अलग तरह से पहचाना जाएगा यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं...
-मध्यप्रदेश, देश का एकमात्र राज्य है जहां सबसे ज्यादा टाइगर हैं, उज्जैन के लिए भी एक "जू" मिलने वाला है आज हमने यहां 478 करोड़ रुपये की लागत के कार्यों का भूमिपूजन किया है...
-होली हो या दिवाली, हमारा हर दिन काम करने का संकल्प है :
समस्त प्रदेशवासियों को पुनः रंग पर्व की शुभकामनाएं देता हूं




Comments
Post a Comment