प्रसिद्ध गायक हनी सिंह उज्जैन आये बाबा महाकाल के दर्शन किये
भारत सागर न्यूज/उज्जैन। प्रसिद्ध गीतकार हनी सिंह आज उज्जैन आये और महाकाल मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की।उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए बड़ी हस्तियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है।इसी क्रम में आज प्रसिद्ध गीतकार एवं गायक हनी सिंह आज उज्जैन आये और सीधे महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किये।
इस दौरान उन्होंने गर्भ ग्रह के बाहर से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पूजन पंडित यश पुजारी ने संपन्न कराया। दर्शन के बाद मन्दिर समिति द्वारा हनी सिंह का सम्मान किया गया।
एक्सटेंशन


.jpeg)
Comments
Post a Comment